राज्यपाल ने छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दी

माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
राज्यपाल ने कहा है कि छठ पर्व सादगी और पवित्रता का त्योहार है, जो हमें प्रकृति से जोड़ता है। यह पर्व हमें संस्कृति और संस्कारों को संजोए रखने तथा आत्म शुद्धि, मन की निर्मलता और शारीरिक, मानसिक व लोक व्यवहार में अनुशासन बनाये रखने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर भगवान सूर्य देव से बिहारवासियों के जीवन में नई और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने तथा उनके सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने इस महापर्व को शांति, सद््भावना और पारस्परिक प्रेम के साथ मानने की अपील की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews