Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अपना भारत देश

अपना भारत देश

हम सबका अपना देश है
जिसको कहते भारत हम।।

हम हिल मिलकर रहने में
विश्वास बहुत करते है।
सबके अरमानों को भी
हम साकार करते है।
देश प्रेम के भावों को
जग वालों को समझता हूँ।
और देश-प्रेम की ज्योति को
घर-घर में जलता हूँ।।

कितना प्यार कितना न्यारा
ये देश हमारा भारत है।
लोकतंत्र को मानने वाला
देश हमारा भारत है।
दुनिया को दर्पण दिखता
ये देश हमारा भारत है।
लाखों महापुरुषो और भगवानों ने
जन्म लिया है भारत में।।

राम कृष्ण तुलसी सूर आदि
भी जन्में है इस भारत में।
भक्ति संगीत का भी बड़ा
उदहारण हमारा भारत है।
दुनिया की नजरों में धर्मनिपेक्ष
देश हमारा भारत है।
इसलिए मंदिर मस्ज़िद गुरुद्वारे..
फैले हुये है भारत में।।

भारत के कण-कण में बसते
लाखों देवी देवता।
चारों दिशाओं में फैले है
लाखों वीर योध्दा भारत में।
भगत चंद्रशेखर मांग पांडे
दुर्गा लक्ष्मी अहिला जैसी
महिलायें जन्मी है भारत में।
इसलिए योध्दाओं का देश
कहते है हमसब भारत को।।

हम सबका अपना देश है
जिसको कहते भारत हम।।

जय हिंद जय भारत
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ