बिहार के भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा

बिहार के भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा

उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन नरकटियागंज में विधायक रश्मि वर्मा के आवास पर मंगलवार को किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि सुशील कुमार मोदी के निधन से भाजपा के लिए अपूरणिय क्षति है और बिहार के लिए एक एक बड़ी शख्सियत, राजनेता, संगठनकर्मी की क्षति हुई है। इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

उन्होंने सुशील कुमार मोदी के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वसनीय सहयोगी बनकर बिहार के विकास में योगदान दिया था जो भुलाया नहीं जा सकता है। सुशील कुमार मोदी एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे हैं। बिहार छात्र आंदोलन का नेतृत्व भी किया था और जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में और आपातकाल के समय कई बार गिरफ्तार हुए थे।

शोक सभा में सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा ने स्व० मोदी की आत्मा की शांति और उनके परिजनों एवम शुभ चिंतकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में विधान सभा संयोजक अनुज पाठक, जिला अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष मनी चौधरी, उपेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र वारी, प्रकाश गुप्ता, बच्चा जी, अजीत जायसवाल लव प्रियदर्शी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ