Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लेखा जोखा

लेखा जोखा

मानव जन्म मिल ही गया तो
मानव बनकर रहना है।
जहाँ मिले गुरुवर के दर्शन
वही हमें अब रहना है।
प्रभु भक्ति का फल पाकर
मोक्ष गति हमें पाना है।
मानव जीवन को अपने
सफल हमें अब करना है।।
मानव जन्म मिल ही गया तो
मानव बनकर रहना है।।


देकर मुनिराजों को आहार
दान धर्म हमें करना है।
देव वंदना करके हमको
मोक्ष मार्ग पर चलना है।
पूर्व जन्म का फल मिला है
अगले भव में भी पाना है।
लेकर मुनि दीक्षा अब हमको
आत्म कल्याण करना है।।
मानव जन्म मिल ही गया तो
मानव बनकर रहना है।।


हे मानव हमने तो देखो
क्या हमने क्या पाया है।
अपना जीवन हमने देखो
कह व्यय कर दिया है।
लेखा जोखा देखने को
पड़ा हुआ पूरा जीवन।
लाभ हुआ या हानि हुई
ये हमारे कर्मो का फल।।
मानव जन्म मिल ही गया तो
मानव बनकर रहना है...।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना"
मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ