धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस भारतीय जन महासभा की जमशेदपुर इकाई ने डिमना चौक के पास सिरोमन नगर में मनाया।

धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस भारतीय जन महासभा की जमशेदपुर इकाई ने डिमना चौक के पास सिरोमन नगर में मनाया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री पोद्दार ने कहा कि हकीकत राय को कहा गया कि मुसलमान बन जाओ या कत्ल होने के लिए तैयार हो जाओ।
हकीकत राय का कथन था कि उसने किसी के कहने से हिंदू धर्म स्वीकार नहीं किया था। वह परमात्मा की इच्छा के अनुरूप ही हिंदू माता-पिता के घर में उत्पन्न हुआ है। वह मुसलमान बनकर परमात्मा की आज्ञा के उल्लंघन का अपराधी नहीं बन सकता है। वह कदापि अपना धर्म नहीं छोड़ेगा।
इस अवसर पर श्री पोद्दार के अलावे रवि शंकर झा, दिग्विजय पाठक, कल्याणी पाठक, मधु सिन्हा, सनातन चटर्जी, सुषमा प्रिया, प्रियम्बदा पाठक, संध्या कुमार, पुष्पा सिंह, शांति देवी, उषा सोनी, कांति देवी, चैतन्य, आयुष, देवांश, सौम्या प्रिया,आदि के नाम मुख्य रूप से सम्मिलित हैं।

इसके अलावे देश-विदेश के अनेक स्थानों पर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाने वालों में मुख्य रूप से नोएडा उत्तर प्रदेश से ए. के. जिंदल, सिंगापुर से बिदेह नंदिनी चौधरी, नई दिल्ली से दीप शेखर सिंहल, रांची से अरुण कुमार बुधिया, सुजीत कुमार, विजय केडिया, रतलाम मध्य प्रदेश से रामचंद्र पाठक, मधु परिहार, किरण शर्मा, अनीता यादव,पूनम ढलवानी, ममता मीणा, सुरेश मालवीय, जमशेदपुर से किरण कुमारी 'वर्तनी', प्रमोद खीरवाल, नभ्य पोद्दार, कोलकाता से सुखेन मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, सुनील खेतान, रायपुर छत्तीसगढ़ से प्रियंका अग्रवाल, प्रयागराज उत्तर प्रदेश से आशुतोष गोयल, जयपुर राजस्थान से ओमप्रकाश अग्रवाल, मोतीलाल शर्मा, जोरहाट असम से जयश्री शर्मा, रायरंगपुर उड़ीसा से दीप्ति साहू आदि के नाम सम्मिलित हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ