राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भारती मध्य विद्यालय के प्रांगण में किशोर वैज्ञानिकों की कल्पना मॉडल और पोस्टर के माध्यम से मुखर हुई।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भारती मध्य विद्यालय के प्रांगण में किशोर वैज्ञानिकों की कल्पना मॉडल और पोस्टर के माध्यम से मुखर हुई।

इस मौके पर छात्र छात्राओं के बीच से गगन कुमार ने कचरा प्रबंधन से ग्रीन इलेक्ट्रिसिटी, ऑर्गेनिक खाद और भोजन पकाने के लिए बायो गैस के प्लांट का कॉम्प्लेक्स मॉडल तैयार कर दर्शाया।
मुकुल ने गेंहू की वैज्ञानिक खेती पर पोस्टर के माध्यम से बारीकियों को बताया।
आंचल ने जल संरक्षण, जीवन संरक्षण की आवश्यकता को दर्शाया।
अमित ने मोबाइल एवं मोबाइल टावर से उत्सर्जित रेडिएशन के प्रभाव से उत्पन्न प्राणी मात्र के स्वास्थ्य संबंधित खतरों को रेखांकित किया।
काजल ने फेफरे के कार्य को बताते हुए श्वसन तंत्र प्रणाली को सरल तरीके से समझाया। दीनानाथ ने विद्युत घंटी का रेखाचित्र प्रस्तुत किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले अन्य छात्रों में अंजली,काजल , मुस्कान आदि सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक / शिक्षिका अंजली कुमारी एवं वर्षा राय भी उपस्थित थीं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अंकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और विज्ञान तकनीकी को नए दौर में विकसित करने का कार्य इनके विचार और परिकल्पना के मूल में है।
अपने आस पास की समस्याओं के हल ढूंढने में इनकी मौलिक सोच का खास महत्व है।ऊर्जावान, उत्साहित इन किशोर वैज्ञानिकों के चिंतन का वातावरण इनके अनुकूल हो, ऐसी कोशिश हमे विद्यालय स्तर से एवं शिक्षको के स्तर से की जानी चाहिए।यह हमारे देश ,समाज के स्वरूप को प्रगति के नए आयाम गढ़ने में सक्षम होंगे।अंत में उन्होंने सभी के सराहनीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ