एक दलित नेता के भरे सदन में अपमान पर सामाजिक न्याय के पुरोधा चुप क्यों ?

एक दलित नेता के भरे सदन में अपमान पर सामाजिक न्याय के पुरोधा चुप क्यों ?

----किरण पाठक ,रूपम दास
सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता और समाजवादी विचार के विरोध पर समाजवादी दलित प्रेमी व्यक्तियों एवं पार्टियों के कंठ अवरुद्ध क्यों हैं? मांझी जी के इतने लंबे राजनीतिक जीवन में ऐसा घोर अपमान और वह भी भरे सदन में ! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए प्रवचन से आहत मांझी जी, क्या यह भी मनुवाद है जिसका विरोध आप बराबर किया करते हैं ?
अभी महिलाओं के प्रति बेलौस अश्लील बोले दो-चार दिन भी नहीं गुजरे और सदन की गरिमा पुनः ताक पर रख दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुम-ताम की भाषा बोलने में जरा भी नहीं हिचकिचाते, बिहार की जनता ने देखा। अपमान जनक भाषा की पुनरावृति करते चले जाते हैं। इस पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग तो आश्चर्यचकित है ही संवैधानिक पद पर बने रहने वाले भी शर्मसार हो रहे हैं।
कौटिल्य मंच से जुड़े हम सभी जनता नीतीश कुमार जी द्वारा किए गए घृणित आचरण, दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा की घोर निंदा करते हैं। सहभागी गण--मंच के संरक्षक शिवचरण डालमिया,डॉ बी एन पांडे, आचार्य बालमुकुंद मिश्रा, ज्ञानेश भारद्वाज, स्वामी सत्यानंद जी महाराज, देवेंद्र नाथ मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक, आशुतोष पाठक, गणेश मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, शंभू गिरी, नीरज वर्मा, शंभू गिरी, प्रोफेसर सुनीता सिंह, प्रोफेसर दीपा जमुआर, नीलम पासवान, शोभा मांझी, राहुल दास, रूपम कुमारी, पुष्पा गुप्ता, मृदुला मिश्रा, रुकमणी पाठक, विश्वजीत चक्रवर्ती, अर्चना मिश्रा , कविता राऊत, मालती देवी, गीता चंद्रवंशी, पियूषा गुप्ता, फूल कुमारी यादव, पार्वती देवी, ममता गुप्ता, बेबी देवी, रीना पासवान, गुप्तेश्वर ठाकुर, तसलीमा नाज, तरन्नुम तारा, रेशमा प्रवीण, ज्ञानेश मिश्रा नुसरत जहां, शांति देवी, संगीता कुमारी, वैष्णवी मांडवी गुर्दा, डॉ प्रताप नारायण मिश्र, दीपक पाठक, अनूप पाठक, विक्रम कुमार मिश्रा, नवीन पांडे, भरत सीन भारती, अमरनाथ कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, अविनाश मलदहिया, केवल सिंह, सुरेन्द्र पासवान, दिलीप मांझी, विलास मांझी, कंचन मांझी, भटन मांझी, रघुवंश सिंह, राजू मांझी, शंतन मांझी, निरंजन दास, करेल मांझी, उमेश मांझी, इंद्रदेव मांझी आदि बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के आचरण की निंदा की है।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ