28 सितम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

28 सितम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

28 सितम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि चतुर्दशी 06:18 PM

🔅 नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद रात्रिशेष 02:37

🔅 करण :

                गर 08:35 AM

                वणिज 08:35 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग गण्ड 11:54 PM

🔅 वार गुरूवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:03 AM

🔅 चन्द्रोदय 05:07 PM

🔅 चन्द्र राशि कुम्भ

🔅 सूर्यास्त 05:57 PM

🔅 चन्द्रास्त +05:15 AM

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 11:59 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:16:09 - 12:04:09

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:40 AM - 10:28 AM

🔅 कंटक 02:28 PM - 03:16 PM

🔅 यमघण्ट 06:28 AM - 07:16 AM

🔅 राहु काल 01:10 PM - 02:40 PM

🔅 कुलिक 09:40 AM - 10:28 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:04 PM - 04:52 PM

🔅 यमगण्ड 05:40 AM - 07:10 AM

🔅 गुलिक काल 08:40 AM - 10:10 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

❤💛विशेष ~ भद्रा सायं 06:18 से रात्रिशेष 05:09 तक, अनन्त चतुर्दशी व्रत, मध्याहन अनन्त भगवान पूजन कथा श्रवण एवं अनन्त धारण, कदली व्रत, गणपति विसर्जन, हस्त नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश दिन 09:39 से। 💛❤

28 सितम्बर 2023, गुरूवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। फिर भी मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): आपको आज मन की स्थिरता बनाए रखने की सूचना देते हैं, क्योंकि अर्निणय वाली मनोदशा के फलस्वरूप हाथ आए अवसर आज आप गंवा सकते हैं। समझौता करने की वृत्ति रखेंगे तो किसी से संघर्ष नहीं होगा। प्रवास का आयोजन टाल दीजिएगा। लेखक, कलाकार और सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): लक्ष्मीजी की कृपा से आज आपका दिन लाभदायी रहेगा। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन का अधिक व्यय न हो, इसका ध्यान रखिएगा। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दीजिएगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

कर्क (Cancer): मन की स्थिति त्रिशंकु जैसी रहेगी। ऐसे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। संबंधियों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है। वाणी पर संयम रखिएगा। मन में अगर कोई भ्रांति हो तो स्पष्टता करनी आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। मानहानि और धनहानि से बचिएगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज का दिन लाभदायी है ऐसा प्रतीत होता है। मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। अनिर्णायक्ता के कारण हाथ आया अवसर गंवा सकते हैं, जिस कारण महत्वपूर्ण निर्णयों को टालने की सलाह देते हैं। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारीवर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

तुला (Libra): व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है ऐसा प्रतीत होता है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताने की सलाह है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न कीजिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्च के बढ़ने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ से आपको आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। व्यावसाय में आप अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन के लेन-देन में सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित कार्यो में बाधा आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग भी मिल सकता है।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 7

कुंभ (Aquarius): आपकी वाणी और विचारो में शीघ्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुडेंगे। लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पाचन न होने और अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): आज आपमें उत्साह और स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिवारजनों के साथ विवाद में न उतरने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन और कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ