मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा का पटना में हुआ स्वागत

मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा का पटना में हुआ स्वागत

दिव्य रश्मि संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खास खबर |
बिहार के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ एवम आयुष्मान भारत फाउंडेशन के डॉ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता के नेतृत्व मे शुक्रवार को मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा का भव्य स्वागत सम्मान पटना स्थित ओम हेल्थ केयर क्लिनिक & डाइग्नोस्टिक सेंटर पर किया गया।

उक्त अवसर पर डॉ आर के गुप्ता ने मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा को बुके देकर सम्मानित किया। डॉ आर के गुप्ता ने बताया की डॉ झा शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा मे भी अग्रसर है। इनके द्वारा अनेक सामाजिक कार्यक्रम चलाए गए हैं जो युवाओं एवम महिलाओ के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध हुआ है। डॉ गुप्ता ने बताया की बिहार प्रदेश के साथ साथ पूरा देश का आप पर गर्व कर रहा है।

उक्त अवसर पर आयुष्मान भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी एवम राष्ट्रीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी है। आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त हरे राम कुमार, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, अनुराग समरूप, हर्षवर्धन जी, कुंदन कुमार सिंह, दीपू कुमार व डॉ दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ