घोर लापरवाही

घोर लापरवाही

---:भारतका एक ब्राह्मण.
संजय कुमार मिश्र 'अणु'
मैं
भली-भांति
जानता हूं
अपने अधिकार और
कर्तव्य का पालन
पर ये सरकारी तंत्र
अपने स्वार्थ में
नहीं करने देता है
मुझे अपना काम
और फिर वही
लगाता है इल्जाम
कि ये लोग करते हैं
अपने काम में लापरवाही
और फिर वो सरकार
दिखाने लगती है अफसरशाही
करने लगती है बेवजह परेशान
कभी जांच के नाम पर
तो कभी देकर फर्जी का नाम
खुद लूटने को वाहवाही
अफसरशाही का मतलब
सरकारी तंत्र की घोर लापरवाही
--------------------------------------------------------------------वलिदाद,अरवल(बिहार)८०४४०२.
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ