वीर सावरकर को भारत रत्न मिले :-धर्म चंद्र पोद्दार

वीर सावरकर को भारत रत्न मिले :-धर्म चंद्र पोद्दार

भारत की स्वतंत्रता के लिए अंडमान की सेल्यूलर जेल में कठिन यातनाएं सहन करने वाले एवं अपना संपूर्ण परिवार न्योछावर कर देने वाले क्रांतिकारी शिरोमणि वीर विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न प्रदान किया जाए। इस आशय का ट्वीट भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने किया है। ट्वीट के माध्यम से यह मांग महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से की गई है।
श्री पोद्दार ने आम जन से अपील की है कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग को बल प्रदान करने के लिए अधिकाधिक लोग रिट्वीट करें।
श्री पोद्दार ने रिट्वीट करने के लिए लिंक भी जारी किया है, जो इस प्रकार है : --https://twitter.com/DharamChandraP4/status/1663818837689790464?t=YWc7e3Hrs6iyOOxP3bzcLA&s=08
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ