भारतीय जन महासभा के लोगों ने महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी

भारतीय जन महासभा के लोगों ने महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी

भारतीय जन महासभा के लोगों ने महाराणा प्रताप की जयंती हिंदी तिथि के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया तदनुसार आंग्ल तिथि 22 मई 2023 (सोमवार ) को देश-विदेश के अनेक स्थानों पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी।
इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि पिछले 400 वर्षों से महाराणा प्रताप के वंशज उनकी जयंती हिंदी तिथि के अनुसार ही मनाते आ रहे हैं। कहा कि आज के दिन ही रतलाम, मध्य प्रदेश में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें भारतीय जन महासभा की मधु परिहार व अनेक लोग सम्मिलित हुये।
यह भी कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी भी हार नहीं मानी थी। वह कभी हारे भी नहीं थे। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर को हराया था। अकबर महाराणा के नाम से ही बहुत डरता था। वह युद्ध के मैदान में कभी भी महाराणा के सामने नहीं आया। वामपंथी इतिहासकारों ने उनको हारा हुआ बताया जबकि वे विजयी हुए थे।महाराणा प्रताप की जयंती मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे नई दिल्ली से संरक्षक गंगादीन जांगिड़, ए. के. जिंदल, जमशेदपुर से प्रकाश मेहता, पूनम मेहता, पिंकी देवी, किरण कुमारी वर्तनी, दतिया मध्य प्रदेश से कुंवर रमाकांत पाल सिंह जी, सिंगापुर से बिदेह नंदिनी चौधरी, कोलकाता से सुखेन मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, जयपुर से मोतीलाल शर्मा, दिवांग शर्मा, शिवांश शर्मा, रतलाम से मधु परिहार, पूनम ढलवानी, सीमा त्रिवेदी, दरभंगा से कुमार अनुराग आदि सम्मिलित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ