गंगा महासभा, बिहार-झारखंड के द्वारा मंगलवार को गंगा दशहरा के शुभ दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान, बिस्टुपुर, जमशेदपुर में डॉ हरि बल्लभ सिंह 'आरसी' जी की अध्यक्षता में किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने कहा कि बिहार-झारखंड के मुंगेर, भागलपुर व साहिबगंज आदि अनेक स्थानों पर गंगा जी की स्थिति बदहाल है। यहां कई गंदे नाले गंगा जी में गिर रहे हैं। स्थानीय नगर निकाय को चाहिए कि वह एसटीपी प्लांट लगाए। जिन स्थानों पर किसी औद्योगिक कारखाने का कचरा गंगा जी में जा रहा है, वहां ईटीपी प्लांट लगाए जाने की भी आवश्यकता है।
प्रकाश मेहता ने कहा कि मंदिर नदी के किनारे ही होते है। इसके अलावा नदी की भूमि पर जो भी निर्माण है, उसे तोड़ा जाना चाहिए।
अध्यक्ष डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी ने कहा कि नदियों को संरक्षित रखने का कार्य शासन-प्रशासन का होता है। इसे रखा ही जाना चाहिए।
संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।गोष्ठी में भाग लेने वालों में श्री पोद्दार के अलावे संरक्षक डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी, डॉ अंगद तिवारी, प्रकाश मेहता एवं डी. एन. सिंह उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews