ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित

ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित

आज दिनांक 02 अप्रैल 2023 को हटिया स्थित शिव मंदिर के प्रांगण के बगल स्थित राजपुरोहित आवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय दीपक उपाध्याय जी की गरिमामय उपस्थिति में साभौम ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक आहूत हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र ने की जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ए. के. मिश्रा. एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर से आए प्रसिद्ध व्यक्तित्व एवं महासंघ के संरक्षक माननीय चंद्रशेखर मिश्रा उपस्थित थे । बैठक आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर के केंद्रीय थी इस विषय पर विभिन्न क्षेत्र एवं जिलों से आए सभी लोगों ने अपनी अपनी राय रखी तथा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 और 6 अगस्त 2023 को रांची में वृहद महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें कम से कम 10 से 12 राज्यों की प्रमुखता से भागीदारी होने की संभावना है। बैठक में उपस्थित होने वाले लोगों में, सर्वश्री अनिल कुमार मिश्रा, प्रमोद मिश्र, कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.के. मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.मिश्रा , कार्यक्रम सहसंयोजक आचार्य कृष्ण प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रभारी महामंत्री अशोक मिश्र, डॉ सी.के. मिश्रा, प्रसिद्ध पत्रकार प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, नलिनी कांत पाठक, गढ़वा से आए दिलीप कुमार पाठक, जमशेदपुर से मिथिलेश कुमार मिश्र एवं रविंद्र मिश्र, रांची महानगर अध्यक्ष मुकेश इंद्र गुरु , रांची ग्रामीण अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक, एमके पाठक, अरविंद पाठक, श्रीपति पांडे, नर्वदेश्वर मिश्र, ऋषि कांत मिश्र, मिथिलेश्वर जी, अजय कुमार मिश्र, श्रीकांत पाठक, डॉ आर सी मिश्र, सूर्यनाथ मिश्रा, अमरनाथ पाठक एवम अन्य विशिष्ट लोगों ने शिरकत किया। बैठक में संगठन के कई विषयों पर भी चर्चा की गई और साथ में संगठन विस्तार एवं जिलावार सदस्यता की भी बात की गई सभी वक्ताओं ने एक बात स्पष्ट कहा कि कोष कार्यक्रम और कार्यालय यह बहुत महत्वपूर्ण चीज है। इस बार का मुख्य बिंदु को संग्रह भी रहा ताकि महासंघ की राष्ट्रीय बैठक सफल हो। लक्ष्य ऐसा रखा गया कि हजारों की संख्या में सजातीय बंधुओं एकत्रित हों। बैठक की स्थिति को देखकर ऐसा महसूस हुआ कि यह कार्यक्रम काफी सफल होने वाला है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ