जुगसलाई नगर परिषद के सफाई मित्रों के द्वारा सामूहिक स्वच्छता शपथ लिया गया

जुगसलाई नगर परिषद के सफाई मित्रों के द्वारा सामूहिक स्वच्छता शपथ लिया गया

जमशेदपुर से हमारे प्रतिनिधि श्रीनिवास सिंह की खबर |
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने के लिए और बढ़ाने के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 7 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर स्वच्छोत्सव 2023 आरंभ किया गया है। पिछले 8 वर्षों से महिलाऐ जन आंदोलन मे आगे रही है।"Women in Sanitation"से लेकर Women Led Sanitation"में हुए परिवर्तन के उत्सव को मनाने और महिलाओं को प्रेरित करने हेतु यह अभियान दिनांक 7 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है। इस क्रम में श्री पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम जमशेदपुर सह कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के निदेशानुसार स्वच्छ उत्सव 2023 के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु निम्नवत कार्य किए जा रहे हैं :

1.स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में महिला चैंपियन को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए Women Icon leading Swacchata (WINS)Award 2023 प्रारंभ किया गया है। अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड जनरेट किया गया है एवं इसके माध्यम से आवेदन ली जा रही है।
2. स्वच्छता यात्रा SBM-U-2.0 और DAY-NULM द्वारा संयुक्त रूप से महिला समूह की सदस्यों द्वारा Best Practice अंतर राज्यीय cross- learning को बढ़ावा देने के लिए में जानकारी दी गई स्वच्छता यात्रा हेतु श्रेष्ठ महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है।
3. Garbage Free Cities को आगे बढ़ाने एवं जन‌ आंदोलन को आगे ले जाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यधारा में लाने हेतु वार्ड स्तर पर गली मोहल्लों में जन जागरूकता कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई है जिसके अंतर्गत स्वच्छ मशाल मार्च, स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, प्रभात फेरी, जीवीपी पॉइंट रिड्रेसल, कार्यशाला प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत स्रोत पृथक्करण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। नागरिकों से अपील की जाती है कि कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें कार्यक्रम में सभी उम्र के लोग एवं सभी आयु एवं लिंग वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। इस क्रम में आज जुगसलाई नगर परिषद के सफाई मित्रों के द्वारा सामूहिक स्वच्छता शपथ लिया गया एवम प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए भी शपथ लिया गया। नगर परिषद अंतर्गत ईदगाह मैदान में आयोजित "स्वनिधि से समृद्धि शिविर" में आए लोगों को स्वच्छोत्सव 2023 में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी गई।

मौके पर जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, अमृता साक्षी, समुदायिक संगठनकर्ता , सामुदायिक संसाधन सेविका , स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवम सफाई पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ