श्रेष्ठ परिवार समाज के निर्माण तथा समस्या समाधान हेतु शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की विशेष बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय |

श्रेष्ठ परिवार समाज के निर्माण तथा समस्या समाधान हेतु शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की विशेष बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय |

“श्रेष्ठ परिवार समाज का निर्माण तथा समस्या समाधान” विषय पर विचार विमर्श हेतु दिनांक 12.02.2023 (रविवार) को गर्दनीबाग पटना के ठाकुरबाड़ी में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के विशेष बैठक-विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया|
फोन द्वारा यथासंभव सबको सूचित करके तथा सोशल मिडिया में फेसबुक एवं व्हाट्सऐप ग्रुप द्वारा सबको पूर्व सुचना देकर उपरोक्त बैठक-विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया |
आज की विशेष बैठक में उपस्थित सभी शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधू द्वारा बारी-बारी से खुलकर अपना विचार व्यक्त किया गया तथा शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के इतिहास और वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों की गतिविधि से सम्बंधित अनुभव पर भी विचार विमर्श किया गया |
आज की बैठक में सभी पहलु विचार करने के उपरांत श्रेष्ठ परिवार समाज के निर्माण तथा समस्या समाधान हेतु सर्वसम्मति से निम्नांकित निर्णय लिया गया:-
1. सभी शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधू आपस में एक परिवार बनकर रहेंगे तथा परिवार की तरह एक दुसरे की मदद सहयोग करके विकास और समस्या समाधान में सहयोग करेंगे |
2. शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के विशिष्ट व्यवसाय विशेषज्ञ तथा विशिष्ट विषय के ज्ञानी लोग अपने विशिष्ट व्यावसायिक योग्यता और विशिष्ट ज्ञान अपने शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के अन्य इच्छुक लोगों को प्रदान करके नयी पीढ़ी में ज्ञान प्रसार में सहयोगी बनकर समाज की पुराणी श्रेष्ठ परम्परा को पुनर्जीवित करेंगे |
3. सभी शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधू के आपसी पारिवारिक विवाद का आपसी सहयोग से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा | आर्बिट्रेशन ऐंड कांसिलियेशन ऐक्ट 1996 के प्रावधानों के तहत शाकद्वीपीय ब्राह्मण आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल (मध्यस्थता न्यायाधिकरण) की स्थापना करके धर्माधिकारी द्वारा समस्त प्रकार के पारिवारिक सामाजिक विवाद के निपटारा का प्रयास किया जाएगा | विजातीय लोगों को संपत्ति नहीं बेंचा जाएगा तथा अपने द्वारा उपयोग नहीं किये जा रहे संपत्ति (जमीन मकान) को एग्रीमेंट द्वारा परिवार समाज के विकास रोजगार हेतु प्रदान किया जाएगा |
4. यथासंभव सभी क्षेत्र में ग्राम / नगर क्षेत्र में गुरुकुल की स्थापना का प्रयास किया जाएगा तथा वेदरत्न विद्यालय गुरुकुल की विश्वप्रसिद्ध व्यावहारिक वैज्ञानिक सम्पूर्ण सार्थक गुरुकुल शिक्षा पद्धति के पाठ्यक्रम की व्यवस्था को पुनर्जीवित करने का सार्थक प्रयास किया जाएगा और उसके लिए सबका सहयोग प्राप्त किया जाएगा |
5. धर्माधिकारी द्वारा परिवार समाज के धारणीय विकास (Sustainable Development) तथा समस्या समाधान एवं विवाद का निपटारा किया जाएगा |
6. गुरुकुल परम्परा से धर्म-विज्ञान की शिक्षा सबको निःशुल्क प्रदान किया जाएगा तथा धर्म-विज्ञान की शिक्षा प्राप्त लोगों को निम्नवत धर्माधिकारी पद पर नियुक्त करके उनके लिए उचित मानदेय (वेतन) की व्यवस्था की जायेगी:- (1) परिवार धर्माधिकारी (2) ग्राम धर्माधिकारी (3) नगर धर्माधिकारी (4) अनुमंडल धर्माधिकारी (5) जिला धर्माधिकारी (6) राज्य धर्माधिकारी (7) न्यायिक धर्माधिकारी ( प्रशासनिक धर्माधिकारी |
7. सभी शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार में धर्म-विज्ञान के ज्ञाता लोगों को धर्माधिकारी के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया |
8. आज की बैठक में उपस्थित कुल आठ श्रेष्ठ ज्ञानी शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधू को धर्माधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया |
अगले रविवार को शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की भव्य बैठक का आयोजन विशिष्ट निर्धारित स्थान पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की वैदिक परम्परा के अनुसार किया जाएगा तथा कार्यक्रम का प्रारम्भ यजुर्वेद में वर्णित स्वस्ति पाठ के वैदिक उच्चारण तथा आदित्य ह्रदय स्तोत्र पाठ द्वारा किया जाएगा |
ब्रह्म जानाति ब्राह्मणः | मगाः दिव्याः द्विजोत्तमाः |
इस संस्कृत वाक्य को व्यावहारिक जीवन में सिद्ध करके ऐतिहासिक पाटलीपुत्र की पवित्र भूमि से मग बंधू एक नए विश्व इतिहास का सृजन करेंगे और भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने हेतु सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा प्रदान करने के लिए श्रेष्ठ परिवार समाज के निर्माण एवं समस्या समाधान का श्रेष्ठ दृष्टांत प्रस्तुत करेंगे |
आज की बैठक में कृष्ण वल्लभ शर्मा "योगी राज", विजय शंकर मिश्र,मुकेश मिश्र,धनंजय मिश्र, डॉ अजित पाठक, मनीष मिश्र, जितेन्द्र मिश्र , राघवेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित थें |
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ