उद्योग जगत को दिखाया माडर्न यूपी

उद्योग जगत को दिखाया माडर्न यूपी

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान फीचर सेवा)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुम्बई के उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं और अवसरों के बारे में अवगत कराया। रोड शो के बाद योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश आकार के हिसाब से भारत का चैथा सबसे बड़ा राज्य है। सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला राज्य भी हम हैं। युवा हमारी ताकत हैं। यहां की उपजाऊ भूमि हमारे लिए समृद्धि का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उद्योगों को प्रतिस्पर्धी, आकर्षक और सहायक प्रोत्साहन ढांचा प्रदान करने के लिए हमने अपनी नीतियों में संरचनात्मक परिवर्तन किए हैं। यूपी की नई औद्योगिक नीति एक विकल्प आधारित मॉडल प्रदान करती है, जो उत्पादन, रोजगार और निर्यात को प्रोत्साहित करती है। यूपी के सुरक्षित माहौल में बड़े पैमाने पर नए उद्योग स्थापित हो रहे है। इसीलिए योगी को मुम्बई से 5 लाख करोड़ का निवेश लाने में सफलता भी मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को नए भारत का ‘विकास इंजन’ और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुंबई की अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत गुरुवार, 5 जनवरी को बैंकिंग, वित्त और उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। उन्होंने बैंकिंग और वित्त क्षेत्र के देश के अधिकारियों और उद्योगपतियों से भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य- उत्तर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। मुंबई के ताज होटल में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बैंकर्स और उद्योगपतियों से कहा कि मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहते हैं, इसलिए मैं खुद आपको यूपी आने का निमंत्रण देने आया हूं।

सीएम योगी ने जिन बड़े बिजनेसमेन से मीटिंग की उनमें आदित्य बिडला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, पीरामल एंटरप्राइज लि. के चेयरमैन अजय पीरामल, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के एमडी सज्जन जिंदल, टोरेंट पॉवर के एमडी जीनल मेहता और हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने इन उद्योगपतियों को फरवरी में लखनऊ में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित किया। उन्होंने उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं और अवसरों के बारे में अवगत कराया।

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘उत्तर प्रदेश आकार के हिसाब से भारत का चैथा सबसे बड़ा राज्य है। सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला राज्य भी हम हैं। युवा हमारी ताकत हैंय यहां की उपजाऊ भूमि हमारे लिए समृद्धि का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उद्योगों को प्रतिस्पर्धी, आकर्षक और सहायक प्रोत्साहन ढांचा प्रदान करने के लिए हमने अपनी नीतियों में संरचनात्मक परिवर्तन किए हैं। यूपी की नई औद्योगिक नीति एक विकल्प आधारित मॉडल प्रदान करती है, जो उत्पादन, रोजगार और निर्यात को प्रोत्साहित करती है। सर्कुलर इकोनॉमी, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और ग्रीन हाइड्रोजन सहित नए क्षेत्रों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम राज्य में कई औद्योगिक परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे दो रक्षा औद्योगिक गलियारों में से एक उत्तर प्रदेश में विकसित किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे संबंधित क्षेत्रों की प्रगति को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए, हम प्रयागराज से मेरठ तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं। आज, उत्तर प्रदेश को विश्व स्तरीय सड़क संपर्क के साथ ‘एक्सप्रेसवे राज्य’ होने का अनूठा गौरव प्राप्त है। पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला यूपी देश का इकलौता राज्य बनने जा रहा है। हम एक लैंडलॉक राज्य थे, लेकिन अब देश का पहला अंतर्देशीय जलमार्ग यहां विकसित किया गया है। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी उत्तर प्रदेश में है।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेकर हमने प्रदेश के पारंपरिक उद्यमों की भी मैपिंग की और उसके अनुसार कार्यक्रम बनाए, जिससे आज 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां काम कर रही हैं, जो करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन गई हैं। ‘एक जनपद एक उत्पाद’, हमारी अभिनव योजना, हर जिले के उत्पादों को एक विशिष्ट पहचान दे रही है और हम उसकी ब्रैंडिंग और मार्केटिंग कर रहे हैं। यह योजना हमारे निर्यात को बढ़ाने में मददगार रही है। उन्होंने दावा किया, ‘हमने ऐसा माहौल बना दिया है कि आज कोई भी गुंडा राज्य में किसी भी व्यापारी या ठेकेदार से पैसे नहीं वसूल सकता है। यहां तक कि राजनीतिक चंदा भी जबरन नहीं लिया जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि कभी भू-माफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर ली गई भूमि पर, आज डिफेंस कॉरिडोर स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स बनाने जैसे उपाय करने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पर्यटन भी एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र है, जिसके लिए बैंकों का सहयोग अपेक्षित है। हमारी सरकार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण, महाभारत और बौद्ध सर्किट विकसित कर रही है। प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि की मूर्त भव्य काशी ने सभी को आनंदित कर दिया है। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा जो वर्तमान में निर्माणाधीन है, ‘दिव्य अयोध्या का सपना भी पूरा हो रहा है।’ यमुना एक्सप्रेसवे के पास राज्य के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन किया गया है। इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और लॉजिस्टिक्स हब विकसित किया जा रहा है। विकसित की जा रही अन्य परियोजनाओं में ग्रेटर नोएडा में आईआईटी जीएनएल, बरेली में मेगा फूड पार्क, उन्नाव में ट्रांसगंगा सिटी, गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क, गारमेंट पार्क और कई फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर शामिल हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के पास राज्य के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क का उद्घाटन किया गया है। इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और लॉजिस्टिक्स हब विकसित किया जा रहा है। विकसित की जा रही अन्य परियोजनाओं में ग्रेटर नोएडा में आईआईटी जीएनएल, बरेली में मेगा फूड पार्क, उन्नाव में ट्रांसगंगा सिटी, गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क, गारमेंट पार्क और कई फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पर्यटन भी एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र है, जिसके लिए बैंकों का सहयोग अपेक्षित है। हमारी सरकार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण, महाभारत और बौद्ध सर्किट विकसित कर रही है। प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि की मूर्त भव्य काशी ने सभी को आनंदित कर दिया है। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा जो वर्तमान में निर्माणाधीन है, ‘दिव्य अयोध्या का सपना भी पूरा हो रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ