रूस, चीन और पाक धार्मिक आजादी के सबसे बड़े गुनाहगार
संयुक्त राज्य अमरीका ने धार्मिक आजादी का उल्लंघन करने वाले 12 देशों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बेहद गंभीर उल्लंघन करने वाले देशों में रूस, पाकिस्तान, ईरान और चीन शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमरीका ने चीन, ईरान और रूस को गंभीर उल्लंघनों पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित किया है। रूस की खूंखार प्राइवेट आर्मी वैग्नर ग्रुप को भी प्रतिबंधित किया है। अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत विशेष चिंता वाले देशों में चीन, ईरान और रूस के अलावा उत्तरी कोरिया और म्यांमार भी शामिल हैं, जबकि अल्जीरिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोमोरोस और वियतनाम को निगरानी की सूची में रखा गया है। विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित अन्य देशों में क्यूबा, इरिट्रिया, निकारागुआ, पाकिस्तान, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान भी हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com