कंबोडिया में कैसीनो-होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 झुलसे

कंबोडिया में कैसीनो-होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 30 झुलसे

कम्बोडिया-थाईलैंड सीमा पर पोइपेट शहर के ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो-होटल में देर रात को भीषण आग लगने से कम से कम10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए और 400से अधिक लोग फंसे हुए हैं। पोइपेट टाउन हॉल प्रशासन के प्रमुख नेम फोएंग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्री फोएंग ने यहां द नोम पेन्ह पोस्ट को बताया, “ आज सुबह नौ बजकर10 मिनट तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायलों को थाईलैंड के सा केओ प्रांत के अरन्याप्रथेत जिले के अस्पताल में भेजा गया। उन्होंने कहा कि कैसीनो-होटल में 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर थाईलैंड के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आग रात में लगी और अभी तक इसे बुझाया नहीं जा सका है। ने कहा कि अधिकारियों को अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ