1 जनवरी 2023, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

1 जनवरी 2023, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

1 जनवरी 2023, रविवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि दशमी 10:13 PM

🔅 नक्षत्र अश्विनी 04:19 PM

🔅 करण गर 07:14 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग :

            शिव 07:23 AM

            सिद्ध 07:23 AM

🔅 वार रविवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:46 AM

🔅 चन्द्रोदय 01:30 PM

🔅 चन्द्र राशि मेष

🔅 सूर्यास्त 05:14 PM

🔅 चन्द्रास्त +03:03 AM

🔅 ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 10:21 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत पौष

🔅 मास पूर्णिमांत पौष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 12:03:54 - 12:45:19

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 04:12 PM - 04:53 PM

🔅 कंटक 10:41 AM - 11:22 AM

🔅 यमघण्ट 01:26 PM - 02:08 PM

🔅 राहु काल 04:17 PM - 05:35 PM

🔅 कुलिक 04:12 PM - 04:53 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 12:03 PM - 12:45 PM

🔅 यमगण्ड 12:24 PM - 01:42 PM

🔅 गुलिक काल 02:59 PM - 04:17 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

❤❤विशेष ~ साम्ब दशमी, सूर्य पूजा (उड़ीसा), अंग्रेजी ईसवीसन् 2023 प्रारंभ।

1 जनवरी 2023, रविवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): साल का पहना दिन आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायी रहेगा। धन लाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर और मन से तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। कोई धार्मिक या पूण्य का काम करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है।

शुभ रंग = केशरिया

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे और मेलजोल के सम्बंध बना सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ कार्य को करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ेंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): आपके मन में भांति-भांति के विचार आएंगे और आप उन विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों से जुड़ना होगा, लेकिन वाद-विवाद में न उतरने की सलाह देते हैं। आज आप संवेदनशील रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। पानी और तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें। मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी और विचारों में असमंजस रहेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कर्क (Cancer): आज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी या व्यापर में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर पाएँगे। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): आज आपका दिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। खर्च अधिक होगा। दूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आज परिवारवालों का अच्छा सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्र भी आपके सहायक होंगे। आंख या दांत संबंधी पीड़ा में राहत का अनुभव होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढेगी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यवसायिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आनंददायी प्रवास होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सूचित करते हैं। असंयमित या अविचारी वर्तन आपको परेशानी में डाल सकता है। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यवसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फंसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन के योग हैं। आध्यात्मिकता से सहायता मिल सकती है।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है। घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्यपात्र मिल सकते हैं। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिल सकते हैं। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग = केशरिया

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं व मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता और बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

मकर (Capricorn): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा प्रतीत होता है परंतु बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़ी कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेगें। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं होंगे।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट का अनुभव करेंगे। मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। ईश्वर का नाम और आध्यात्मिक विचार आपके मन को शांत बनाएंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मीन (Pisces): आज के दिन आपके अंदर छिपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रतिदिन के क्रियाकलापों से निकलकर आप अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन स्थल की भेंट करके निकटता प्राप्त कर सकते हैं। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ