Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जिला कांग्रेसका बागडोर अल्पसंख्यक वर्ग के नेता को देना कांग्रेस के व्यापक हित में होगा:- डॉक्टर विवेकानंद मिश्र

जिला कांग्रेसका बागडोर अल्पसंख्यक वर्ग के नेता को देना कांग्रेस के व्यापक हित में होगा:-  डॉक्टर विवेकानंद मिश्र

विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गया जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अलावे पार्टी के कई बड़े नेताओं को दिए पत्र में गया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। अपने लिखे पत्र में डॉक्टर मिश्र ने कहा है कि आरंभ से कांग्रेस के दलित, अल्पसंख्यक, ब्राह्मण, अत्यंत पिछड़े एवं दबे कुचले वर्गों के हीं लोग कांग्रेस के जनाधार एवं आधार वोट रहे हैं। किंतु कुछ वर्षों से उपरोक्त वर्गों के नेताओं एवं उनके सूत्रधारों को नाहक परेशान कर अपमानित करने की कार्रवाई की जाती रही है। तथा कांग्रेस के हर बुरे दिनों में खिलाफत करने वाले पैंतरा बदलने वाले स्वार्थी, अवसरवादी गगनविहारियों को हीं जरूरत से ज्यादा तरजीह दी जाती रही है। जिसके फलस्वरूप कांग्रेस लगातार सीमटती जा रही है कांग्रेस अपनी पहचान निरंतर खोती जा रही है। ऐसे समय में कांग्रेस को सशक्त गतिशील एवं मजबूत बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का बागडोर एक निष्ठावान एवं समर्पित अल्पसंख्यक वर्ग के जमीन से जुड़े व्यक्ति को देना इसके व्यापक हित और कल्याण में होगा। जिससे मगध प्रमंडल के पांचों जिलों में इसका असर होगा, जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिलेगा। मेरे समझ से वर्तमान में वैसे नेता हमारी पार्टी में आज भी मौजूद हैं, जो जनता से सीधे जुड़ाव रखने वाले साधन सुविधा संपन्न कांग्रेस के लिए समर्पित एवं निष्ठावान व्यक्ति हैं, को ही जिला कांग्रेस कमेटी का बागडोर दिया जाना चाहिए ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ