पटना नगर निगम और स्थानीय विधायक का मानसिक दिवालियापन!

पटना नगर निगम और स्थानीय विधायक का मानसिक दिवालियापन!

पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने बतायाकि पटना नगर निगम ने काफी तामझाम के साथ पटना सिटी स्थित गांधी सरोवर मंगल तालाब पर छठ पर्व के लिए भगवान भास्कर को अर्घ्य देेने के लिए लाखों-लाख रूपये खर्च कर दिए। मंगल तालाब की रंगाई पुताई के साथ जाॅकिंग ट्रैक को मरम्मत कर रंगीन भी किया गया। लेकिन जो काम निहायत जरूरी था यानि तालाब के पानी की सफाई- वही नहीं किया गया। जबकि इसके पूर्व निगम अधिकारियों ने टीम के साथ स्थल भ्रमण कर जरूरी कार्यों को करने का आदेश दिया था। लेकिन क्या उन्हें तालाब का गंदा पानी नहीं दिखाई दिया? और सबसे हास्यास्पद तो यह रहा की पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर यादव जी उसी गंदे तालाब के जल में दूध और अन्य पवित्र जलों से उसका पवित्रीकरण करने का स्वांग किया। क्या गंदे जल में दूध और अन्य पवित्र जल को मिला देने से तालाब की गन्दगी दूर हो गई ? क्या वह जल डूबकी लगाकर भगवान भास्कर की उपासना करने लायक हो गई ?
निगम के अधिकारियों के साथ-साथ समाजसेवियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने लोगों की भावना व आस्था के साथ जो खिलवाड़ किया है वह क्षमा योग्य नहीं है। इसे जनता याद रखेगी। वैसे भी मंगल तालाब परिसर को विधायक ने पहले से विनाशकारी विकास से विकृत कर रखा है। छठ व्रतियों के लिए सुन्दर व्यवस्था पटना सिटी स्कूल के खेल मैदान में गढ़ा कर झरना जल की निगम व्यवस्था करती तो ज्यादा अच्छा और सफल रहता।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ