समस्तीपुूर में डॉक्टर पर जानलेवा हमला:अपराधियों ने रॉड से वारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
संवाददाता चन्दन कुमार की खबर
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के टेढा गांव में रविवार रात दो लोगों के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गए युवक को ग्रामीण चिकित्सक ने रोड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। युवक की पहचान गांव के माल बाबू राय के रूप में की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में जख्मी युवक की पत्नी रिंकी देवी ने बताया कि रात ग्रामीण चिकित्सक संतोष कुमार के साथ गांव के ही कुछ लोग झगड़ रहे थे। इसी दौरान उनके पति माल बाबू राय बीच-बचाव करने गए तो ग्रामीण चिकित्सक संतोष कुमार ने अपने अन्य लोगों के साथ माल बाबू पर रॉड से प्रहार कर किया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शोर-शराबा होने पर जुटे गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर माल बाबू को सदर अस्पताल पहुंचाया।उधर, घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने युवक का बयान दर्ज किया है। जिसमें गांव के ग्रामीण चिकित्सक संतोष कुमार के अलावा चार अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया है। थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि युवक के बयान को संबंधित थाना को भेजा जा रहा है इस मामले में आगे की कार्रवाई खानपुर थाना करेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com