Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

8 नवम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

8 नवम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

8 नवम्बर 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि पूर्णिमा 03:53 PM

🔅 नक्षत्र भरणी रात्रि 01:52

🔅 करण :

                बव 04:34 PM

                बालव 04:34 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग व्यतीपात 09:44 PM

🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:32 AM

🔅 चन्द्रोदय 05:27 PM

🔅 चन्द्र राशि मेष

🔅 सूर्यास्त 05:28 PM

🔅 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 10:53 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:42:53 - 12:26:28

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 08:48 AM - 09:32 AM

🔅 कंटक 07:21 AM - 08:05 AM

🔅 यमघण्ट 10:15 AM - 10:59 AM

🔅 राहु काल 02:48 PM - 04:09 PM

🔅 कुलिक 01:10 PM - 01:53 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:48 AM - 09:32 AM

🔅 यमगण्ड 09:21 AM - 10:42 AM

🔅 गुलिक काल 12:04 PM - 01:26 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

👉विशेष ~ स्नान-दान की पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, गुरू नानक जयन्ती, ग्रस्तोदित खग्रास चन्द्रग्रहण, ग्रहण मोक्ष 06:19 से, मत्स्यावतार, हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला, पुष्कर स्नान मेलबर्न,भीम पंचक समाप्ति, कार्तिकेय दर्शन, श्रीमहावीर रथोत्सव (जैन)।

पं. प्रेम सागर पाण्डेय नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 8 नवम्बर 2022, मंगलवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में क्रोध आएगा जिससे आपका कार्य न बिगड़े या नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुख न पहुंचे इसका ध्यान रखें। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। खान-पान में विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालें। आप निश्चित समय में अपना कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से शांति मिल सकती है।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 9

मिथुन (Gemini): आज के दिन आप मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला होगा आज का दिन। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालों को कार्यालय में अनुकूल वातावरण मिलेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

सिंह (Leo): आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से कार्य सुंदर तरीके से संपन्न होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

तुला (Libra): आज आपकी भाग्यवृद्धि होनेवाली है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कन्या (Virgo): आज समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार में अनबन होगी। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखें। धन का खर्च होगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 9

वृश्चिक (Scorpio): अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धन हानि और मानहानि का योग है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रास्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। स्नेहीजनो के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कुंभ (Aquarius): इस समय मिलनेवाले लाभ से आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए समय शुभ है। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मीन (Pisces): आपका आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी और ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बुजुर्गों और पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ