रूस में नाइट क्लब में आग, 13 की मौत
रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोस्त्रोमा शहर की पुलिस ने बताया कि घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति को जांचकर्ताओं को सौंप दिया गया है। ‘पोलिगॉन’ नाइट क्लब और रेस्तरां में लगी आग ने 3,500 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गये हैं। रूस के आपात मंत्रालय के अनुसार इमारत से 250 लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस के बयान के मुताबिक, सघन खोज अभियान के बाद पुलिस ने गैरकानूनी कृत्य के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसे ही लोगों की मौत का जिम्मेदार माना जा रहा है। इसे पूछ-ताछ के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया है। रूस के यूक्रेन पर के हमले के बाद रूस के बड़े केमिकल प्लांट, स्टोरेज डिपो और डिफेंस रिसर्च की जगहों पर भी आग लगने और धमाके होने की घटनाएं हुई हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com