इजरायल में भारतीय किशोर की बर्थडे पार्टी में हत्या

इजरायल में भारतीय किशोर की बर्थडे पार्टी में हत्या

उत्तर-पूर्वी भारतीय यहूदी समुदाय से संबद्ध और एक साल से भी कम समय पहले भारत से इजरायल पहुंचे किशोर की एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुए झगड़े में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह घटना उत्तरी इजरायल के किरयात शनोमा में हुई। योएल लेहिंगहेल अपने परिवार के साथ एक साल पहले ही भारत से इजरायल के शहर किरयात शनोमा पहुंचा था। वह भारत से आए एक दोस्त से मिलने के लिए नोफ हागलिल गया था। इजरायल में भारतीय यहूदी समुदाय के लिए काम करने वाले मेईर पेल्टिएल ने बताया कि बर्थडे पार्टी में 20 से अधिक किशोरों के बीच विवाद हो गया। इस पार्टी में लेहिंगहेल भी शामिल था। पेल्टिएल के अनुसार, लेहिंगहेल को घर वापस आना था लेकिन एक दोस्त ने परिवार को फोन कर बताया कि उसका (लेहिंगहेल का) कल रात झगड़ा हुआ है और घायल होने के कारण वह अस्पताल में है। परिवार के लोग अभी अस्पताल जाने के लिए प्रबंध ही नहीं कर पाए थे कि उन्हें बताया गया कि योएल लेहिंगहेल की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना में शामिल होने के संदेह में 15 वर्षीय किशोर को अरेस्ट किया है। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उसने 13 से 15 वर्ष के सात अन्य किशोरों को भी हिरासत में लिया है। नोफ हागलिल के मेयर रोनेन प्लॉट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसे अपने शहर का नुकसान बताया। उन्होंने लेहिंगहेल को एक खुश रहने वाला लड़का बताया जिसने इजरायली सेना की एक लड़ाकू इकाई में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ