हिमाचल में कांग्रेस ने लगायी वादों की झड़ी

हिमाचल में कांग्रेस ने लगायी वादों की झड़ी

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान फीचर सेवा)
कांग्रेस ने युवाओं को स्टार्टअप देने के लिए 680 करोड़ रूपये का फंड बनाने, छत्तीसगढ़ की तरह गांव-गांव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल क्लीनिक सुविधा देने का भी वादा किया है। कांग्रेस हर विधान सभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलेगी और गाय-भैंस पालकों से प्रतिदिन 10 लीटर दूध की सरकारी खरीद होगी। आम आदमी पार्टी पर काउंटर करते हुए कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का वादा भी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए सधी हुई रणनीति पर कार्य कर रही है। पार्टी के अंदर की कलह को समाप्त करने के लिए ही 14 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने वहां रोड शो किया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनने पर जनता से 2 रूपये किलो गोबर खरीदने समेत कई आकर्षक वादे किये है। हिमाचल में सेब उत्पादकों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए कांग्रेस ने वादा किया है कि अब फल उत्पादक ही फलों की कीमत तय करेंगे। कांग्रेस ने युवाओं को स्टार्टअप देने के लिए 680 करोड़ रूपये का फंड बनाने, छत्तीसगढ़ की तरह गांव-गांव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल क्लीनिक सुविधा देने का भी वादा किया है। कांग्रेस हर विधान सभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलेगी और गाय-भैंस पालकों से प्रतिदिन 10 लीटर दूध की सरकारी खरीद होगी। आम आदमी पार्टी पर काउंटर करते हुए कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का वादा भी किया है।

चुनाव आयोग ने 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की चुनावी तिथियों का एलान कर दिया। राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। इसके लिए 17 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इसके लिए राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से तैयारियां कर रहीं हैं। कांग्रेस ने चुनाव को लेकर एक महीने पहले ही 10 गारंटी जारी कर दी थी। इसमें रोजगार से लेकर शिक्षा और मुफ्त बिजली तक वादे किए गए हैं।

कांग्रेस ने वादा किया है कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल होगी। कांग्रेस का यह सबसे बड़ा दांव है। कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर दी है। इसका वादा मार्च में हुए पांच राज्यों के चुनाव में भी किया गया था। हालांकि, कांग्रेस को इन चुनावों में इसका फायदा नहीं मिला था।

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां विभिन्न विभागों में करीब सवा लाख सरकारी कर्मचारी हैं। प्रदेश में चुनावी लड़ाई अभी तक भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रही है। कांग्रेस की कोशिश होगी कि वह इस वादे के जरिए सरकारी कर्मचारियों को अपने पाले में ले आए।

इसी प्रकार कहा गया है कि महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये। हिमाचल प्रदेश की कुल अनुमानित जनसंख्या 75 लाख है। इनमें 38 लाख के करीब पुरुष, जबकि 36.9 लाख महिला हैं। कांग्रेस अपने इस वादे के जरिए आधी आबादी का वोट मिलने की उम्मीद कर रही है। उत्तर प्रदेश चुनाव में भी कांग्रेस ने ये वादा किया था, हालांकि वहां इसका कोई खास असर नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी भी महिलाओं को भत्ता देने का एलान अलग-अलग चुनावों में करती रही है। कहा जा रहा है कि इस एलान के जरिए कांग्रेस दोनों विरोधी पार्टियों के मुद्दे की काट निकालने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को पीछे करते हुए 300 यूनिट बिजली फ्री देगी। सबसे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 100 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया था। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में ऐतिहासिक जीत भी मिली। अब ये वादा धीरे-धीरे सभी राजनीतिक पार्टियां करने लगीं हैं। भाजपा ने भी यूपी में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में ये वादा करके ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को अपने पाले में करने की कोशिश की है। पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का चुनावी वादा भी काफी बड़ा है। हालांकि, अब चुनावी घोषणा पत्रों में लगभग सभी राजनीतिक दल सरकारी नौकरी का वादा करने से बचने लगे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि इन पांच लाख रोजगार में प्राइवेट नौकरियों को भी गिना जाएगा।

कांग्रेस ने हिमाचल में वादा किया है कि दो रुपये प्रति किलो में होगी गोबर खरीददारी। छत्तीसगढ़ से इसकी शुरुआत हुई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अभी गाय-भैंस पालकों से दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीद रही है। इस स्कीम के जरिए कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के किसानों तक पहुंचने की कोशिश में है। कांग्रेस ने कहा है कि बागवान तय करेंगे फलों की कीमत। हिमाचल में सेब व अन्य फलों की खेती होती है। ऐसे में कांग्रेस का ये बहुत बड़ा वादा माना जा रहा है। अभी तक सरकार फलों की कीमत तय करती थी। अब कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर उसकी सरकार बनती है तो बागवान अपने फलों की कीमत खुद तय कर पाएंगे। इसके जरिए लाखों किसानों को फायदा होगा। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड भी कांग्रेस ने घोषित किया है। चुनावी गारंटी में 680 करोड़ रुपये का फंड स्टार्टअप के लिए देने का भी एलान किया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की कोशिश है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार स्टार्टअप को काफी बढ़ावा दे रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वादे के जरिए कांग्रेस ने मोदी सरकार की इस स्कीम को काउंटर करने की कोशिश की है।. मोबाइल क्लीनिक से होगा हर गांव में मुफ्त इलाज। पहाड़ी इलाकों में आज भी चिकित्सा सुविधा बड़ी चुनौती है। ऐसे में कांग्रेस ने मोबाइल क्लीनिक के जरिए गांव-गांव और हर घर तक पैठ बनाने का प्लान किया है। हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार स्कूलों के मामले में खुद को मॉडल के तौर पर पेश करती है। केजरीवाल सारकार का दावा है कि उन्होंने दिल्ली में सैकड़ों सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले हैं, जिससे गरीब घरों के बच्चों को फायदा मिल रहा है। अब कांग्रेस ने इसी तरह की योजना को हिमाचल में लागू करने का वादा किया है। गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदने का वादा भी किया गया है। किसानों को अपनी ओर खींचने के लिए कांग्रेस का यह वादा भी काफी अहम है। इसके जरिए अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पशु पालक से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा। हिमाचल में बड़ी संख्या में पशु पालन का काम भी होता है। ऐसे में कांग्रेस इस वादे से फायदा मिलने की उम्मीद कर रही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ