जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने राकेट को स्वयं किया नष्ट

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने राकेट को स्वयं किया नष्ट

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा ने एक रॉकेट लॉन्च फेल होने के बाद सेल्फ डिस्ट्रक्शन का संदेश भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार जाक्सा ने एक असफल प्रक्षेपण के बाद अपने एप्सिलॉन रॉकेट को एक आत्म-विनाश का संदेश भेजा जिसके बाद एप्सिलॉन खुद ही नष्ट हो जाएगा। स्पेस एजेंसी ने बताया कि तीन चरणों में लॉन्च करने के लिए डिजाइन किया गया मानव रहित रॉकेट, अपने छठे अंतरिक्ष मिशन पर कई उपग्रहों को कक्षा में ले जा रहा था। जाक्सा के एक अधिकारी ने टीबीएस टेलीविजन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि रॉकेट कुछ खराबी के चलते एक सुरक्षित उड़ान जारी नहीं रख सकता है। स्पेस एजेंसी को डर है कि एप्सिलॉन रॉकेट जमीन पर गिरने पर खतरा पैदा कर सकता है जिसके कारण वैज्ञानिकों ने किसी हादसे से बचने के लिए रॉकेट को नष्ट करने का संदेश भेजा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ