अमेरिका और पश्चिमी देशों ने पहले भारत को लूटा, अब रूस पर है नजर-पुतिन
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और तनाव समय बीतने के साथ बढ़ता ही जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन के चार इलाकों के रूस में विलय की आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान उन्होंने देश में मिलाए गए नए इलाके के लोगों को भरोसा दिलाया कि अब आप रूस के नागरिक हैं और आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक बार फिर अमेरिका समेत अन्य पश्चिम देशों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘पश्चिमी देशों ने पहले भारत को लूटा और अब उनकी नजर रूस पर है। पश्चिमी देश रूस के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।’ रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘वेस्टर्न कंट्रीज रूस को उपनिवेश बनाना चाहती है। उन्होंने जैसे भारत को लूटा है, वैसे ही रूस को भी लूटना चाहते हैं, लेकिन हमने खुद को कॉलोनी नहीं बनने दिया।’ पुतिन ने इस बात से भी इनकार किया कि रूस फिर से सोवियत संघ बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम अतीत को वापस नहीं ला सकते हैं और रूस को अब इसकी जरूरत नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘सोवियत संघ के विघटन के बाद पश्चिमी देश चाहते थे कि हम खत्म हो जाएं, लेकिन रूस फिर से खड़ा हुआ।’
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews