मुख्यमंत्री ने प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाभियान- 2022 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाभियान- 2022 का किया शुभारंभ

पटना, 19 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग से रबी महाभियान- 2022 के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रबी 2022 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवषेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवषेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी। राज्य के सभी जिलों के पंचायतों में 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक किसान चैपाल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 12.5 लाख किसान भाग लेंगे। किसानों को नुक्कड़-नाटक के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया जायेगा। प्रतिदिन तीन पंचायतों में नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया जायेगा।
प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पष्चात् मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान - 2022 से संबंधित सी0डी0 एवं पुस्तिका का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, निदेषक, कृषि विभाग श्री आदित्य प्रकाष सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ