ओणम पर बैंककर्मी बन गया राजा महाबली

ओणम पर बैंककर्मी बन गया राजा महाबली

वीडियो में भारतीय स्टेट बैंक का एक कर्मचारी राजा महाबलीके वेश में नजर आ रहा है, जो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यह वीडियो ओणम से जुड़ा है। इस साल ओणम का त्योहार 30 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा। दरअसल, ओणम केरल में सबसे बड़े और मान्यताओं वाले त्योहारों में से एक है। ओणम को असुर राजा महाबली के स्वागत में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन महाबली पाताल लोक से धरती पर अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। इस मान्यता से जुड़ी एक पौराणिक कथा है। यही वजह है कि लोग इस त्योहार बड़े ही धूमधाम से और अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वीडियो को यूजर निक्सन जोसेफ ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, एसबीआई टेलिचेरी का एक कर्मचारी महान राजा महाबली के रूप में तैयार होकर काउंटर पर सेवाएं दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कर्मचारी की इस भावना की खूब सराहना कर रहे हैं। तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो केरल के टेलिचेरी की एक एसबीआई शाखा का बताया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा इशारा, बैंकों को भी प्रत्येक उत्सव को अधिकतम उत्साह के साथ मनाना चाहिए। यह कर्मचारी वास्तव में साहसी है, हालांकि एसबीआई का एक ड्रेस कोड है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ