कुछ सूरत की शान में कहता हूँ..

कुछ सूरत की शान में कहता हूँ..

नाम भले है सूरत न्यूयॉर्क जैसी है पहचान, 
बिंदास सूरत का होता है पूरे विश्व में मान।
घारी खमण लोचो यह सूरत की शान,
डुमस और उभराट हमारे शहर की जान।

डायमंड और टेक्सटाइल का होता यहाँ काम,
तापी जैसी पवित्र नदी का यह धाम।
कितने ही हो खास बन जाते यहाँ आम,
दीव दमन में रोज़ाना छलकता है जाम।

जिसकी भी होती यहाँ आने की हसरत,
नसीब पहुँचा देता है उन्हें यही है हकीकत ।
सूरत को यूँ ही नहीं कहते सोने की मूरत,
नसीब वालों के लिए निकलता यहाँ आने का मुहूर्त।
आई लव यू सूरत।।
आई लव यू सूरत।।
✍सुमित मानधना 'गौरव', सूरत 😎
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ