Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़े

इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़े

क्विटो। इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के 16 मामलों की पुष्टि हुई है। इक्वाडोर के स्वास्थ्य मंत्रालय नेशनल हेल्थ सर्विलांस के अंडर सेक्रेटरी फ्रांसिस्को पेरेज ने आभासी तरीके से संवाददाताओं को कहा, ष्देश में मंकीपॉक्स के मामलों में असामान्य वृद्धि हुयी है। हम महामारी विज्ञान की बाड़ बनाना जारी रखेंगे, ताकि इसके मामलों को बढ़ने से रोका जा सके। इक्वाडोर के 24 प्रांतों में से सात में अब तक मंकीपॉक्स के मामलों का पता चला है, जिनमें सबसे अधिक मामले तटीय क्षेत्र गुआस, लॉस रियोस और एल ओरो में सामाने आए हैं। इक्वाडोर के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि छह नए पुष्ट मामलों में से दो बच्चे शामिल हैं, जिनमें से एक 9 साल का है, जो विदेश से आया है। उन्होंने कहा, इससे पता चलता है कि यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। इक्वाडोर में यह संक्रमण शुरू में ज्यादातर 20-40 वर्ष की आयु के पुरुषों में पाया गया था। उन्होंने बताया कि 16 पुष्ट मामलों में से एक मरीज की पहले से मौजूद विकृति के कारण मृत्यु हो गई। इक्वाडोर के अधिकारी के अनुसार इस संक्रमण का सबसे आम लक्षण शरीर पर मुख्य रूप से जननांग क्षेत्र, हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों में मवाद से भरे फुंसी जैसे पुटिकाओं का दिखना है। इस बीच यहां वर्तमान में 35 लोगों निगरानी में रखा गया हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ