Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

29 अगस्त 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

29 अगस्त 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
29 अगस्त 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग

श्री गणेशाय नम:

🔅 तिथि द्वितीया 02:38 PM

🔅 नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी 10:34 PM

🔅 करण :

                कौलव 03:22 PM

                तैतिल 03:22 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग साघ्य +01:03 AM

🔅 वार सोमवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:42 AM

🔅 चन्द्रोदय 07:00 AM

🔅 चन्द्र राशि कन्या

🔅 सूर्यास्त 06:18 PM

🔅 चन्द्रास्त 07:36 PM

🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 12:44 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:24:55 - 12:15:51

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:15 PM - 01:06 PM

🔅 कंटक 08:01 AM - 08:52 AM

🔅 यमघण्ट 11:24 AM - 12:15 PM

🔅 राहु काल 07:03 AM - 08:39 AM

🔅 कुलिक 02:48 PM - 03:39 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:43 AM - 10:33 AM

🔅 यमगण्ड 10:14 AM - 11:50 AM

🔅 गुलिक काल 01:25 PM - 03:01 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

🌹विशेष ~ श्रीशंकरदेव तिथि (आसाम)। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844

🌹 29 अगस्त 2022, सोमवार का राशिफल 🌹

मेष (Aries): आज दिन शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों और स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है और संतान से लाभ होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): आज का दिन अच्छा बीतेगा। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा वालों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्णाहुति होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थजीवन में भी आपका वर्चस्व और माधुर्य बढ़ेगा। उपहार और मिले मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधाएं आएंगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। राजकीय बाधा परेशान करेगी अतः आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरें।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः सुझाव देते हैं कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहिएगा। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है अतः सावधान रहने की सूचना देते हैं। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर होगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिसमें सावधानी बरतने को कहते हैं।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

कन्या (Virgo): आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा और यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे ऐसा प्रतीत होता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित मन का आभास होगा पर आने वाले अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें ऐसा सूचित करते हैं, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक = 9

धनु (Sagittarius): आज आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा ऐसा देख रहे हैं।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज आप शेयर मार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा और आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्णरूप से संयम रखें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius): आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएँ हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें ऐसा सूचित करते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें, अतः कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ