पेलोसी की ताइवान यात्रा उचित नहीं: बाइडेन
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने कहा कि यूएस आर्मी के अफसरों का मानना है कि प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी का इस समय ताइवान की यात्रा करना ‘ठीक नहीं’ है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान से एक दिन पहले ही चीन ने अमेरिका को बेहद सख्त लहजे में धमकाया था। माना जा रहा है कि अमेरिका पर चीन की धमकी का असर हुआ है इसीलिए बायडेन ने यह बयान दिया है।चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अगर पेलोसी ताइवान की यात्रा करती हैं तो चीन ‘दृढ़ एवं कड़ी कार्रवाई’ करेगा। बायडेन ने पेलोसी की प्रस्तावित यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘मेरे ख्याल से सेना का मानना है कि फिलहाल यह अच्छा विचार नहीं है, लेकिन मैं नहीं जानता की स्थिति क्या है।’ पेलोसी अप्रैल में ही ताइवान जाने वाली थीं लेकिन तब कोरोना की चपेट में आने के चलते उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।अगर पेलोसी ताइवान जाती हैं तो वह बीते 25 सालों में ऐसा करने वाली पहली बड़ी अमेरिकी सांसद होंगी। उनसे पहले 1997 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के तत्कालीन अध्यक्ष न्यूट गिंगरिच ताइवान यात्रा पर गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेलोसी ने अगस्त में ताइवान जाने का प्लान बनाया है और चीन इसी बात से खफा है। दरअसल, ड्रैगन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और कहता है कि वह उस पर कब्जा करने के लिए ताकत का इस्तेमाल भी कर सकता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com