पंजाब के सीएम मान व डाॅ. गुरप्रीत कौर शादी के बंधन में बंधे

पंजाब के सीएम मान व डाॅ. गुरप्रीत कौर शादी के बंधन में बंधे

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर विवाह बंधन में बंध गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री मान को विवाह की बधाई दी। साथ ही विवाह में नहीं बुलाए जाने का शिकवा भी किया। विवाह में दोनों परिवारों के 20-20 लोग शामिल हुए। भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने मुख्यमंत्री मान के लिए गिफ्ट भेजा है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ट्वीट किया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की मुबारकबाद दी है। हुड्डा ने कहा कि दूधो नहाओ, पूतो फलो। मेरी उन्हें यही शुभकामनाएं हैं। सांसद राघव चड्ढा ने दूल्हा बने सीएम भगवंत मान के साथ फोटो शेयर की है। चड्ढा ने लिखा कि साडे वीरे दा ब्याह... सानू गोडे गोडे चा। पंजाब के सीएम की दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है। उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई एडवोकेट अमन चीमा भी कांग्रेस के नेता हैं। उनके पिता के चचेरे भाई एडवोकेट गुरिंद्र सिंह नत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता भी गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। दोनों परिवारों में पहले से नजदीकियां हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर के पूर्व सरपंच हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ