कन्यादान

कन्यादान

श्रद्धा विश्वास जताये, 
आस्था ह‌दय जगाये। 
अन्नदान रक्तदान, 
कन्यादान श्रेष्ठ है। 

ज्ञान महादान मानो, 
सारे मतदान जानो।
कन्यादान क्षमता से, 
कर्म सर्वश्रेष्ठ है। 

कन्यादान कर सको, 
झोली कोई भर सको। 
निर्धन की बेटी ब्याहें, 
शुभ कर्म श्रेष्ठ है। 

दानवीर भामाशाह,
राजा हो या बादशाह। 
दान कन्यादान करे, 
मिले कीर्ति श्रेष्ठ है।

रमाकांत सोनी सुदर्शन 
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ