भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र पटना में आज शोधार्थी छात्रों ने शोध कार्य को जाना
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, भारत सरकार, पटना में आज (21.07.2022) जंतु विज्ञान विभाग, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के 20 शोधार्थी छात्रों ने प्रो. डॉ. राणा विक्रम सिंह जंतु विज्ञान विभाग, विभागाध्यक्ष के निर्देशन में भ्रमण किया और शोध कार्य को जाना-समझा I
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना के वरीय अधिकारी एवं वैज्ञानिक ई, डॉ गोपाल शर्मा ने बताया कि इस भ्रमण का प्रयोजन शोध के लिए थीसिस का उचित विषय का चुनाव, मेथडोलोजी के साथ साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्र, पोपुलर आर्टिकल आदि कैसे लिखें पर विशेष चर्चा किया गया I इस क्रम में रिसर्च मेथोलोजी जिसमें टॉपिक का चुनाव, इसकी विधि, डाटा का विश्लेषण के साथ-साथ प्लाजियरिज्म से कैसे बचा जाय पर विस्तृत रूप से भी चर्चा किया I उन्होंने यह भी बताया कि थिसिसी लिखने के क्रम में, किन किन चीजों की आवश्यकता होती है तथा हम किस तरह से इसे प्राप्त कर सकते है I मौके पर संस्थान के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एम. ई. हसन, वैज्ञानिक ई ने कीड़ों की विविधता के साथ साथ हमारे लिए उनकी उपयोगिता के वारे में विस्तृत रूप से चर्चा की I संस्थान के ही वैज्ञानिक मनीष चन्द्र पटेल ने आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया गयाIइस क्रम ने सभी शोध-छात्रों ने संस्थान के कई सम्भागों का भ्रमण किया जिसमें जंतु संग्रहालय में रखे गए विभिन्न प्रकार के जंतुओं का संग्रह देखा एवं उन जंतुओं की हमारे पारिस्थिकी तंत्र में क्या उपयोगिता है पर विशेष रूप से बताया गया I इसी क्रम में शोध छात्रों ने इन्सेक्टोरिया संग्रहालय का भ्रमण किया जिसमें बिहार एवं झारखंड के कई पारिस्थिकी तंत्रों के कीट पतंगों का कलेक्शन के साथ साथ इनके कलेक्शन की विधी तथा लम्बे दिनों तक इन जंतुओं को कैसे प्रेजर्व कर रखा जाय पर डेमो भी किया गया I
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com