धरती के भगवान

धरती के भगवान 

कहे धरा पे अवतरित हो धरती के भगवान। 
मारना नहीं काम हमारा हम तो बचाते जान। 

जीवनदाता जनता का, प्राणों को बचाते हैं आप
जान फूंकते मरीज में काल भी जाता कांप

रोगी को आराम मिले तो पूजा जाता भगवान
यश कीर्ति वैभव होता जग में होती शान

शांतिदूत ये सेवाभावी सबके प्राण बचाने को। 
कोरोना में कूद पड़े रण में जौहर दिखलाने को। 

धन नहीं सम्मान चाहिए धरती के भगवान को। 
दानव नहीं इंसान चाहिए धरा पर गुणवान हो। 

कर्म की पूजा होती सदा सुपथ के अनुगामी है। 
कर्मवीर यश कीर्ति पाते हस्तियां यहां पे नामी है।

रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ