कश्मीर में जी-7 की बैठक से तिलमिलाए चीन व पाक
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद को देखकर हमेशा हिन्दुस्तान के खिलाफ साजिशें रचने वाला चीन एक बार फिर भारत की सफल कूटनीति को देखकर बौखला गया है। 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहाँ हो रहे विकास और शांति चीन,पाकिस्तान के गले नहीं उतर रही यही वजह है कि दोनों देश कश्मीर को लेकर लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचते रहे हैं। इस बार फिर कुछ ऐसा हुआ है जिससे चीन और पाक दोनों बौखला गए हैं। दरअसल अगले साल जी-20 देशों का आयोजन भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में कराने की योजनाओं की खबरों से चीन को मिर्ची लगी है और चीन ने इसका विरोध किया है। चीन ने अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान के स्वर में स्वर मिलाते हुए कहा कि-सम्बन्धित पक्षों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में मीडिया के एक पश्न का उत्तर देते हुए कहा “हमने ताजा घटनाक्रम का संज्ञान लिया है।” झाओ ने कहा, “कश्मीर पर चीन का रुख सतत और बिल्कुल स्पष्ट है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से चला आ रहा मुद्दा है। झाओ से जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के विवादित क्षेत्र में चीन द्वारा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के अवैध निर्माण पर भारत की आपत्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा “दोनों मामले बिल्कुल अलग प्रकृति के हैं। चीन ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का विकास करने और वहां के लोगों की आजीविका सुधारने के लिए परियोजनाएं संचालित की हैं।” झाओ ने कहा “कुछ परियोजनाएं कश्मीर के उस हिस्से में हैं जो पाकिस्तान के नियंत्रण में है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com