रक्तदान

 रक्तदान

रक्तदान महादान, 
देता है जीवन दान। 
जीवन बचाएं हम, 
रक्तदान कीजिए।

आओ बचाएं सबका, 
जीवन अनमोल है। 
मानव धर्म हमारा, 
पुण्य कार्य कीजिए।

सांसो की डोर बचाले, 
जोड़े रक्त का नाता भी।
जरूरतमंद कोई, 
रक्त दान दीजिए।

किस्मत संवर जाती, 
भाग्य के खुलते द्वार। 
परोपकार का काम, 
देरी मत कीजिए।

रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ