Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

टीवी सीरियल "बाल शिव" में दिखेगी बिहार की आन तिवारी और साची तिवारी

टीवी सीरियल "बाल शिव" में दिखेगी बिहार की आन तिवारी और साची तिवारी 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,
टीवी सीरियल "बाल शिव" में  शिव की भूमिका आन तिवारी निभा रही है, वहीं आन तिवारी की बहन साची तिवारी भी निभायेगी सुमति की भूमिका।
सूत्रों की माने तो आन तिवारी और साची तिवारी दोनों सगी भाई और बहन है। बिहार राज्य के  रोहतास (सासाराम) जिला स्थित कशीगवा की रहने वाली है। कला के क्षत्र में दोनों के योगदान को देखते हुए उनके पिता राकेश तिवारी जो मुंबई में रहते हैं और वहीं मां प्रिया तिवारी एक गृहणी है, उनका कहना है कि उनके बच्चे प्रतिभा के मोहताज नहीं हैं। यह कहावत सत्य है कि  "कला किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है"  जो इन दोनो बच्चों पर सही बैठती है।
"बाल शिव" सीरियल में कलाकार आन तिवारी  "शिव" की भूमिका में हैं, वहीं, साची तिवारी "सुमति" का किरदार निभाएंगी। वास्तविक जीवन में भाई-बहन की जोड़ी अब  "रील लाइफ" में एक साथ दिखेगी। 
बिहार के रोहतास (सासाराम) जिले  के रहने वाली साची तिवारी महज 3 वर्ष की उम्र से अभिनय कर रही है। साची तिवारी बहुत से सीरियल, मूवी ऐड में काम कर चुकी है और कर रही है। सांची तिवारी ने फिल्मी दुनिया के हस्ती महानायक अमिताभ बच्चन, नायक शाहरुख खान और बहुत सारे अन्य  कलाकारों (एक्टरों) के साथ काम कर चुकी है और कर रही है। इसी कड़ी में साची तिवारी को एंड टीवी के सिरियल "बाल शिव" मैं काम करने का मौका मिला है। यह सीरियल  प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे प्रदर्शित होता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ