महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रही है भाजपा: गहलोत

महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र कर रही है भाजपा: गहलोत 

जयपुर। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी पर महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने आज एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के 13 विधायक गुजरात चले गए।महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से सरकार गिराने का षड़यंत्र हो रहा है। पहले सरकार गिराने की साजिश मध्यप्रदेश में किया गया। उसके बाद राजस्थान में सरकार गिराने का षड़यंत्र किया गया और अब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का षड़यंत्र हो रहा है। इस तरह के कृत्य लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया जा रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी का संविधान और लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है, यह केवल दिखावे के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं, लेकिन इनकी सोच बहुत ही खतरनाक है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ