Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तमिलनाडु में 1991 में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के उग्रवादियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या कर दी थी। वह 46 वर्ष के थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भी याद किया। सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने श्वीर भूमिश् पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों से आधुनिक भारत को आकार देने में मदद मिली। वह एक करुणामयी और दयालु व्यक्ति थे। मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति के मूल्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मैं उनकी कमी महसूस करता हूं, उस समय को सप्रेम याद करता हूं, जो हमने साथ गुजारे थे। प्रियंका गांधी ने अपने पिता के बारे में किए गए राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। 21 मई 1991 को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ