कवि रमाकांत सोनी का हुआ सम्मान

कवि रमाकांत सोनी का हुआ सम्मान

एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से नवलगढ़ के कवि रमाकांत सोनी का उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मान किया गया। सोनी ने 7 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर की 51 कवयित्रियों को आमंत्रित कर विशाल कवि सम्मेलन राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर के बैनर तले करवाया। कवि रमाकांत सोनी संस्था में जिलाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। आकाशवाणी जयपुर से राजस्थानी भाषा से काव्य पाठ कर चुके हैं। वे देशभक्ति गीत छंद मुक्तक दोहा गजल आदि विधाओं में लेखन कार्य करते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ