पंजाब में भगवंत मान ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

पंजाब में भगवंत मान ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

  •  राज्यपाल को सौंपी विधायकों की सूची
  •  शहीद भगत सिंह के गांव में लेंगे शपथ

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिले। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह 16 मार्च को 12.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आप विधायकों की बैठक में भगवंत मान पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गये। पंजाब में बनने वाली सरकार में मंत्री पद के लिए हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, सरवजीत कौर मनुके, गुरमीत सिंह मीत हेयर, बुद्ध राम, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवनज्योत कौर और डॉ चरणजीत सिंह समेत आप के कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं। भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। भगवंत मान नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आप की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक 13 मार्च को मान और केजरीवाल दोनों स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाणा मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में दर्शन करेंगे। वे आप की जीत का जश्न मनाने और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए अमृतसर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ