खुद के लिए भाजपा, पति के लिए कांग्रेस

खुद के लिए भाजपा, पति के लिए कांग्रेस

  • अदिति सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, टिकट भी पाया
  • पति अंगद सैनी को पंजाब में कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट

कांग्रेस की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने पति को पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला। रायबरेली की पूर्व विधायक अदिति सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है और पार्टी की उम्मीदवार भी हैं। उनके पति अंगद सिंह सैनी, जो पंजाब के नवांशहर विधानसभा के वर्तमान कांग्रेस विधायक हैं, उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। अदिती सिंह कहती हैं मैं अकेली महिला लड़ रही हूं। दूसरी तरफ वो मेरे पति पर दबाव डालती हैं कि अगर टिकट चाहते हैं तो मेरे खिलाफ बोलें। सिंह ने आरोप लगाया, अगर वह महिलाओं का समर्थन करती हैं तो उन्होंने इस वजह से मेरे पति को टिकट देने से इनकार क्यों किया? वह लगातार मुझे परेशान करने की कोशिश करती हैं। अंगद सिंह सैनी ने पार्टी ने मुझे टिकट देने से इनकार कर दिया है और मुझे कुछ ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही है जो मेरे सिद्धांतों के खिलाफ है। मैंने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। सतवीर सिंह पल्ली झिक्की इस बार इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। अदिति सिंह, संभवतः दो नावों पर सवारी करना चाहती थी। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा। वहीं पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ