भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सभाकुंवर कुशवाहा का किया स्वागत
वेद प्रकाश तिवारी, ब्यूरो देवरिया ।
भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाटपार रानी प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभाकुवंर कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मझौलीराज स्थित भंगडा भवानी मंदिर पर,महुआबारी,बेलपार चौराहा,स्टेशन रोड़, दुर्गा मंदिर रोड़ एवं मस्जिद रोड़ में ढोल नगाड़ों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी सभाकुवंर कुशवाहा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है। उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यों एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी में कमल खिलाने में निश्चित रूप से सफल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज है सारे कार्यकर्ता अगर अपने अपने बूथ को जिताने का जिम्मा लें तो भाटपार रानी में भगवा लहराने से कोई नहीं रोक सकता। स्वागत कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, दिलीप सिंह बघेल, डाक्टर अशोक तिवारी, रामविलास आर्य, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन,राजेंद्र जयसवाल, अनिल शाही, सत्येंद्र पांडेय, संजय पटेल, गुड्डू गोस्वामी, अमित मोदनवाल,मंटू पटेल, चंदन मद्धेशिया, हनुमान जयसवाल, लालबाबू यादव, लक्ष्मण वर्मा, दुर्गेश्वर सोनी, संजय कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, जितेंद्र जयसवाल, गौतम प्रसाद,रीतुराज गुप्ता,धीरज गुप्ता, राजेश यादव, अमरेन्द्र मौर्या, संदीप कुशवाहा,नीतिन श्रीवास्तव, विनोद सिंह बघेल, अतुल कुमार मिश्रा, आनंद पियूष उपाध्याय, धर्मेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह,आश मुहम्मद, आबिद अली, विद्यासागर कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, इन्दूभूषण कुशवाहा, रामभरोसा कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, सुभाष यादव, सुरेश कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, राजेश गुप्ता, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews