पुतिन और जिनपिंग ने दिखाए तेवर
यूक्रेन विवाद पर बढ़ेगी दुनिया की टेंशन!
बीजिंग। यूक्रेन को लेकर दुनिया की टेंशन और बढ़ने के आसार हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साफ कर दिया है कि नाटो को अपना विस्तार करने से बचना चाहिए। चीन की राजधानी बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के मौके पर शुक्रवार को दोनों नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसे चीन-रूस के मजबूत होते रिश्तों की दिशा में एक और कदम के रूप में देखा जा रहा है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंध, अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक सुरक्षा और स्थिरता से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन नाटो का हिस्सा बने, लेकिन रूस को इस पर आपत्ति है। अब चीन ने भी उसकी हां में हां मिलाकर बता दिया है कि यदि यूक्रेन नाटो में शामिल होता है तो तनाव बढ़ेगा।
चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, ‘रूस और चीन नाटो के विस्तार का विरोध करते हैं और उत्तरी अटलांटिक गठबंधन से अपने वैचारिक शीत युद्ध के दृष्टिकोण को छोड़ने, अन्य देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और हितों का सम्मान करने, उनकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की विविधता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं’।
यूक्रेन विवाद के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीजिंग में मुलाकात करके एकजुटता का प्रदर्शन किया है। पुतिन विंटर ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं। इस दौरान पुतिन ने चीन के साथ नजदीकी संबंधों की जमकर तारीफ की। पुतिन ने टीवी पर दिए अपने भाषण में कहा कि रूस का चीन के साथ संबंध अप्रत्याशित प्रकृति का है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews