एक लाख सदस्यों वाली फुल आर्मी बना रहा तालिबान

एक लाख सदस्यों वाली फुल आर्मी बना रहा तालिबान 

काबुल। अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद से ही यह खबरें आने लगी थीं कि तालिबान देश की एक सेना बनाने पर विचार कर रहा है। अपने लड़ाकों पर आश्रित तालिबान ने अब 1 लाख सदस्यों वाली आर्मी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एक लाख सदस्यों वाली एक नई सैन्य शक्ति बनाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने जोर दिया कि इस्लामी अमीरात में सैन्य बलों को प्राथमिकता दी जाएगी। टोलो न्यूज के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजमी ने कहा, जब उनका नामांकन हो जाएगा, तब उन्हें स्क्वॉड्रनों में ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया लगभग 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। अफगानिस्तान की पूर्ववर्ती सरकार के गिरने के साथ ही, साढ़े 3 लाख सदस्यों वाली अफगान नेशनल डिफेंस ऐंड सिक्योरिटी फोर्स को भी भंग कर दिया गया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ